लाइव न्यूज़ :

फिमी का सरकार से कॉस्टिक सोडा के आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क नहीं लगाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय खनिज उद्योग महासंघ (फिमी) ने सरकार से जापान और ओमान सहित चार देशों से कॉस्टिक सोडा के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगाने का अनुरोध किया है। फिमी का कहना है कि ऐसे किसी कदम से घरेलू एल्युमीनियम उद्योग की आर्थिक व्यवहार्यता प्रभावित हो सकती है।

एल्युमिनियम उद्योग देश में कॉस्टिक सोडा के प्रमुख उपभोक्ताओं में से है।

फिमी की ओर से हाल में सरकार को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘हमें अपने एल्युमीनियम उद्योग के सदस्यों से पता चला है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने 16 दिसंबर, 2021 को जारी अपनी अधिसूचना (संख्या एडी-01-30/2020) के माध्यम से जापान, ईरान, कतर और ओमान से कॉस्टिक सोडा के आयात के संदर्भ में डंपिंग रोधी जांच की सिफारिश की है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जापान, ईरान, कतर और ओमान से कॉस्टिक सोडा के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने पर विचार नहीं किया जाए।’’

खनन कंपनियों के निकाय ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार और महामारी के बाद औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर आने के साथ कॉस्टिक सोडा के आयात पर किसी तरह का प्रतिबंध भारतीय एल्युमीनियम उद्योग की आर्थिक व्यवहार्यता को प्रभावित करेगा। कॉस्टिक सोडा एल्युमीनियम उद्योग का प्रमुख कच्चा माल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित