लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल सरकार की शराब आपूर्ति मॉडल में बदलाव की योजना, वितरकों को जोड़ेगी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:56 IST

Open in App

कोलकाता, 18 सितंबर पश्चिम बंगाल का आबकारी विभाग खुदरा विक्रेताओं तक शराब की आपूर्ति को सुसंगत करने के लिए इसके वितरण मॉडल में बदलाव की योजना बना रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आपूर्ति श्रृंखला में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई की भूमिका को बदलने के लिए वितरकों को जोड़ने की योजना है।

नया मॉडल 18 अक्टूबर, 2021 से प्रभावी होगा।

विभाग ने पश्चिम बंगाल राज्य बेवरेज निगम (बेवको) को विदेशी शराब और देसी शराब दोनों की बिक्री के लिए वितरक मॉडल से बदलने का फैसला किया है।

अधिकारी ने बताया कि वित्त विभाग ने बेवको प्रबंधित भंडार गृह से शराब के परिवहन, आयात, भंडारण और आपूर्ति के लिए वितरकों को जोड़ने के बारे में 16 सितंबर को अधिसूचना जारी है।

विभाग ने वितरकों की नियुक्ति के लिए पश्चिम बंगाल आबकारी (विदेशी शराब) नियम-1998 और पश्चिम बंगाल आबकारी नियम-2010 में संशोधन किया है।

राज्य ने 2017 में विनिर्माताओं से शराब की खरीद करने और उसे राज्य के खुदरा विक्रेताओं को बेचने के लिए बेवको का गठन किया था। इसका मकसद शराब वितरण में पारदर्शिता को कायम रखना और गुणवत्ता नियंत्रण था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल