लाइव न्यूज़ :

फियो ने सरकार से तत्काल निर्यात लाभ जारी करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई निर्यातकों के संगठन फियो ने सरकार से शुल्क वापसी, कर वापसी योजना आरओडीटीईपी (निर्यात उत्पादों पर शुल्क एवं करों से छूट) और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आदि के तहत सभी निर्यात लाभ तत्काल जारी करने की मांग करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने निर्यात कारोबार को लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस के सर्राफ ने घरेलू स्तर पर कच्चे माल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी चिंता जतायी और कीमतों में कमी के लिए आयात शुल्क कम करने का सुझाव दिया।

उन्होंने पोत परिवहन कंपनियों से विवेकपूर्ण तरीके से माल भाड़ा बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सभी हितधारक इसी समस्या से जूझ रहे हैं। सभी की नजर कारोबार में होने वाले सुधार पर है इसके साथ ही सब पार पा लेंगे।

सर्राफ ने कहा कि बैंकों को निर्यात क्षेत्र को रिण देने के लिए प्रोत्साहित कर, सबसे पहले सभी निर्यात लाभ तत्काल जारी कर तरलता पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इससे निर्यातों से मुनाफा होगा नहीं तो धन वापसी में देरी से, निर्यातकों को होने वाला मुनाफा ब्याज के बढ़ते बोझ से खत्म हो जाएगा।"

सर्राफ ने कहा कि निर्यातकों के पास आर्डर अच्छे हैं लेकिन कई कच्चे माल के दाम बढ़ने से उन्हें कई निर्यात आर्डर पर फिर से बातचीत करनी पड़ रही है। इससे निर्यात मूलय का आंकडा़ 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि 2021- 22 के दौरान 400 अरब डालर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिये एकजुट रणनीति बनाने की आवश्यकता है। सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्यात को राष्ट्रीय प्राथमिकता मानना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर