लाइव न्यूज़ :

मोदी परिवार में 11,000 करोड़ के बिजनेस पर संकट! गोडफ्रे फिलिप्स CEO समीर का मां पर आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: June 1, 2024 14:50 IST

CEO समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि गुरुवार को एक निर्धारित बोर्ड बैठक में प्रवेश करने की कोशिश की तो गॉडफ्रे फिलिप्स के कुछ निदेशकों और उनकी मां के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने उन्हें "गंभीर चोट" पहुंचाई।

Open in App
ठळक मुद्देगोडफ्रे फिलिप्स के कार्यकारी निदेशक समीर मोदी ने अपनी मां पर आरोप लगाएंउन्होंने कहा कि उन्हें शेयर बेचने पर मजबूर किया जा रहा हैहालांकि, बोर्ड की ओर से इस बात से इनकार किया और इसे झूठ के साथ तथ्य से परे बताया

नई दिल्ली: गोडफ्रे फिलिप्स के कार्यकारी निदेशक समीर मोदी ने अपनी मां पर इलजाम लगाते हुए कहा कि उन्होंने उन पर हमला कराने की कोशिश की। इस घटना के सामने आने के बाद केके मोदी के 11,000 करोड़ रु के बड़े बिजनेस पर संकट गहरा गया है। इसका जिक्र इकोनॉमिक टाइम्स और कई दूसरी रिपोर्ट में भी हुआ है। 

CEO समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि गुरुवार को एक निर्धारित बोर्ड बैठक में प्रवेश करने की कोशिश की तो गॉडफ्रे फिलिप्स के कुछ निदेशकों और उनकी मां के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने उन्हें "गंभीर चोट" पहुंचाई।

वो फिर कहते हैं कि उन्होंने जैसे ही बैठक में हिस्सा लेने के लिए एंट्री की, वैसे ही बिना मोदी के पीएसओ ने उनपर हमला किया और अंदर घुसने से भी मना किया।  

घटना के बारे में सिलसिलेवार तरीक से बताते हुए समीर ने कहा कि जब मैंने जोर दिया, तो उसने मुझे धक्का देने की कोशिश की और कहा कि मुझे बोर्ड बैठक में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि मारपीट किए जाने और उंगली टूटने के बावजूद, वह बैठक में शामिल हुए और बाद में चिकित्सा की मांग की।

हालांकि, गॉडफ्रे फिलिप्स के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि यह पूरी तरह से गलत और बिना तथ्य की बातें हैं और यह पूरा मामला सीसीटीवी में भी कैद हुआ और इसे लेकर कंपनी ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि कोई भी इसे देख सकता है। 

समीर मोदी इस घटना में उन्हें निशाना बनाया गया, यह सबकुछ पहले से रचा गया था और उनपर दबाव बनाया जा रहा था कि कंपनी से वो अपनी हिस्सेदारी बेच दें। इस सबके बीच उनकी मां ने उन्हें पहले भी कंपनी में उनके हिस्सेदारी बेचने की बात उनके सामने रखी थी, लेकिन अब उन्हें साफ कर दिया किया कि वो किसी भी हालत में नहीं बेचने वाले हैं। 

अब यह विवाद विरासत को लेकर प्रश्न खड़े करता है, जिसमें गोडफ्रे फिलिप्स के शेयर और मोदी ग्रुप की दूसरी कंपनियों को लेकर भी सस्पेंस बन गया है। 

समीर मोदी ने अपनी मां पर उनके पिता द्वारा निष्पादित ट्रस्ट डीड में निर्धारित धन वितरित नहीं करने का भी आरोप लगाया है। विरासत को लेकर कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 

टॅग्स :बिजनेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?