लाइव न्यूज़ :

उर्वरक बिक्री 2020-21 में 10 प्रतिशत बढ़ कर रिकॉर्ड 6.8 करोड़ टन तक हो सकती है

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:28 IST

Open in App

मुंबई, 29 जनवरी बेहतर मानसून के बीच वर्ष 2020-21 में घरेलू उर्वरक की बिक्री 10 प्रतिशत तक बढ़कर रिकॉर्ड 6.8 करोड़ टन होने की संभावना है। यह पिछले पांच वर्षों की तीन प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से कहीं अधिक रहेगी।

क्रिसिल रेटिंग ने एक रपट में कहा गया है कि बेहतर मानसून के कारण चालू वित्तवर्ष में देश में उर्वरक की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ कर रिकॉर्ड 6.8 करोड़ टन होना तय है।

इसके अलावा, पिछले नवंबर में आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 के तहत सरकार द्वारा घोषित 65,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी के समय पर वितरण किये जाने से उर्वरक निर्माताओं के ‘वित्तीय साख’ के स्वरूप में सुधार होगा।

क्रिसिल रेटिंग के वरिष्ठ निदेशक मनीष गुप्ता ने कहा, "अतिरिक्त सब्सिडी का वितरण इस वित्तीय वर्ष के अंत तक उर्वरक उद्योग पर ऋण तीन-चौथाई कम हो जाएगा और इनकी देनदार के दिनों की औसत संख्या 200 से घटाकर 50 दिन पर आ सकती है।"

इसमें कहा गया है कि पिछले वित्तवर्ष के अंत तक उर्वरक उद्योग का सब्सिडी बकाया बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया था। चालू वित्त वर्ष में सब्सिडी के लिए 71,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। अगर 65,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी जोड़ दी जाए, तो वित्त वर्ष 2021 में आवंटित कुल सब्सिडी की राशि 1.36 लाख करोड़ रुपये होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब