लाइव न्यूज़ :

फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

By भाषा | Updated: March 14, 2021 10:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च भारतीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय और घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह इस बात पर भी रहेगी कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक बांड प्राप्ति में उतार-चढ़ाव को लेकर क्या रुख अपनाता है। अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से वैश्विक स्तर पर बाजारों में ‘करेक्शन’ आया है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में बेरोजगारी दर के आंकड़े घटने तथा प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर के बाद बाजारों को कुछ समर्थन मिला है। लेकिन बांड पर प्राप्ति बढ़ने का दबाव बाजारों पर अधिक रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 प्रतिशत के लाभ में रहा। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर बाजार में अवकाश था।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजार सबसे पहले औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। ये आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए थे। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े 15 मार्च को आने हैं। इसके अलावा कोविड-19 से जुड़े घटनाक्रमों तथा खबरों पर भी बाजार भागीदारों की निगाह रहेगी।’’

मिश्रा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर बाजार की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय तथा बांड प्राप्ति में उतार-चढ़ाव को लेकर उसके रुख पर रहेगी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार की निगाह 16 और 17 मार्च को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बाजार की दिशा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी तय होगी।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख बुनियादी शोध रुस्मिक ओझा ने कहा, ‘‘सभी की निगाह फेडरल रिजर्व की बैठक पर है।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘हमारा विचार है कि बांड पर प्राप्ति तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी। निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें