लाइव न्यूज़ :

तेजी से उभरती री-कॉमर्स कंपनी का प्लान, आईपीओ के माध्यम से पूर्वोतर भारत में किया जाएगा विस्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: October 24, 2023 12:51 IST

कंपनी का उद्देश्य है कि आईपीओ के माध्यम से 25 करोड़ जुटाना है। इस कंपनी का मुख्यालाय मथुरा रोड स्थित फरीदाबाद सराय ख्वाजा में है। जहां पर कम दामों में ग्राहकों को अनबॉक्स्ड सामान उपलब्ध कराए जाते हैं। कंपनी के कई स्टोर देश के अन्य शहरों में भी हैं। कंपनी अब अपनी कंपनी के स्टोर पूर्वोतर राज्यों में भी खोलने पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजी से उभरती री-कॉमर्स कंपनी आईपीओ में रखने जा रही है कदम कंपनी का आईपीओ के माध्यम से 25 करोड़ जुटाना हैपूर्वोत्तर भारत में खुदरा बाजार पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रहा है

नई दिल्ली: भारत में तेजी से उभरती री-कॉमर्स कंपनी रॉकिंगडील्स अगले माह नवंबर में एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत करने का विचार कर रही है। कंपनी का उद्देश्य है कि आईपीओ के माध्यम से 25 करोड़ जुटाना है। इस कंपनी का मुख्यालाय मथुरा रोड स्थित फरीदाबाद सराय ख्वाजा में है। जहां पर कम दामों में ग्राहकों को अनबॉक्स्ड सामान उपलब्ध कराए जाते हैं।

कंपनी के कई स्टोर देश के अन्य शहरों में भी हैं। कंपनी अब अपनी कंपनी के स्टोर पूर्वोतर राज्यों में भी खोलने पर विचार कर रही है। रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकोनॉमी के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक अमन प्रीत ने कहा कि उनकी कंपनी फिलहाल, चार गोदामों से संचालित हो रही है और पूर्वोतर क्षेत्र में अपनी स्थिति को बढ़ाने के लिए उनके पास महत्वाकांशी योजना है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में खुदरा बाजार पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रहा है, जिससे विकास के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की अन्य ई-कॉमर्स कंपनी की तरह वेबसाइट नहीं जहां से आप सामान की बुकिंग कर सकते हैं लेकिन कई ई-कॉर्मस कंपनी के साथ हमारा टाइअप है। उनकी एप पर हमारी कंपनी का नाम आता है। जहां से आप अपनी इच्छानुसार सामान की बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम हर दिन नए बाजारों में विस्तार कर रहे हैं और अगले दो साल में अपनी आय को चौगुना करने के लिए आश्वस्त हैं। रॉकिंगडील्स कंपनी देश के अन्य बड़े और छोटे विक्रेताओं को भी अपने उत्पाद बेचता है।

आईपीओ लाने का उद्देश्य

रॉकिंगडील्स कंपनी के द्वारा आईपीओ लाने के पीछे प्राथमिक उद्देश्य कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं, ब्रांड पोजिशनिंग, मार्केटिंग और विज्ञापन और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आय का उपयोग करना है। रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकोनॉमी बी2बी सोर्सिंग क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े संगठित खिलाड़ियों में से एक है, जो अनबॉक्स्ड, अतिरिक्त इन्वेंट्री और रीफर्बिश्ड उत्पादों में विशेषज्ञता रखता है। उनके यहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, कपड़े, जूते, स्पीकर, मोबाइल डिवाइस सहित अन्य ग्रोसरी के सामान शामिल हैं। इस कंपनी की सैमसंग, थॉमसन, एमआई, एलजी, सिम्फनी, ज़ारा, नाइकी, रीबॉक, कैंपस, सोनी, जेबीएल, बोट, गिज़मोर और वन प्लस सहित प्रमुख ब्रांडों और प्लेटफार्मों के साथ साझेदारी भी है। 

टॅग्स :IPOभारतशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?