लाइव न्यूज़ :

तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट, सोयोबीन दाना और लूज के भाव में सुधार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सोमवार को सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग कमजोर होने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव में गिरावट आई, वहीं बाजार की मांग बढ़ने से सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव मजबूती के साथ बंद हुए। शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी के कारण सोयाबीन तेल के दाम भी मजबूत रहे जबकि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के बीच सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.3 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल आधा प्रतिशत की तेजी है।

सूत्रों ने कहा कि देशभर की मंडियों में सोयाबीन की आवक पहले लगभग छह लाख बोरी की हुआ करती थी जो घटकर लगभग चार लाख बोरी रह गई है। मिल वालों की मांग कमजोर होने और डीओसी की ग्राहकी कम होने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव में गिरावट आई। शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत होने की वजह से सोयाबीन तेल कीमतें लाभ दर्शाती बंद हुई।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन में सुधार के अनुरूप सरसों तेल-तिलहन के भाव भी मजबूत बंद हुए। जाड़े की मांग होने से सरसों तेल-तिलहन कीमतों को समर्थन मिला। वहीं मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट के बावजूद सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। हल्के तेलों की मांग के बीच बिनौला तेल और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव भी मजबूती के साथ बंद हुए।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,800 - 8,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,775 - 5,860 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,875 - 2,000 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,640 -2,665 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,720 - 2,830 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,960 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,700 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,580

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,980 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,750 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,580 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,450 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,525 - 6,625, सोयाबीन लूज 6,375 - 6,425 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndiGo Cancellation Chaos: 10 दिन में इंडिगो की 4,000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, 1000 करोड़ रुपये का नुकसान?, दिल्ली बाजार संगठनों का दावा-25 प्रतिशत की गिरावट?

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारभारी बारिश से फसल नुकसान, 53821 किसान को मिलेंगे 116 करोड़ रुपये, हरियाणा में किसान पर पैसों की बरसात?

कारोबारहरियाणा में शहरी विकास कार्यों को मिलेगी गति, ईडीसी फंड से 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी

कारोबारहरियाणा सरकारः 6.81 लाख किसानों-गरीब मजदूरों को मिलेगा 2,266 करोड़ रुपये की ब्याज माफी का लाभ