लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के खाते के बारे में फेसबुक का ओवरसाइट बोर्ड करेगा निर्णय

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:23 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 जनवरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते के बारे में फेसबुक का ओवरसाइट बोर्ड निर्णय करेगा। फेसबुक ने स्वतंत्र विशेषज्ञों से इस बात पर निर्णय लेने को कहा है कि ट्रंप के खाते पर लगी रोक को जारी रखा जाये या हटाया जाये।

इस महीने की शुरुआत में (छह जनवरी को) कैपिटन (संसद भवन) पर ट्रंप के समर्थकों के हंगामे के बाद फेसबुक और उसकी अनुषंगी इंस्टाग्राम ने पूर्व राष्ट्रपति के खाते को निलंबित कर दिया है। फेसबुक ने तीन साल पहले स्वतंत्र विशेषज्ञों वाले ओवरसाइट बोर्ड का गठन किया था।

बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे इस संबंध में फेसबुक से अनुरोध प्राप्त हुआ है। फेसबुक ने यूजर के राजनेता होने की स्थिति में खाता निलंबित करने संबंधी नीतिगत सुझाव भी बोर्ड से मांगा है।

बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस मामले में बोर्ड का निर्णय फेसबुक के लिये बाध्यकारी होगा। बोर्ड का निर्णय तय करेगा कि क्या ट्रंप के खातों का निलंबन अनिश्चित समय के लिये जारी रहेगा।’’

ओवरसाइट बोर्ड ने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले को एक पांच सदस्यीय समीक्षा समिति के पास भेजा जायेगा। समिति के एक निर्णय के पहुंच जाने के बाद निष्कर्षों को पूरे बोर्ड के समक्ष रखा जायेगा। बोर्ड बहुमत से कोई फैसला लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार