लाइव न्यूज़ :

जनवरी में निर्यात 5.37 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा कम होकर 14.75 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी देश का निर्यात जनवरी 2021 में 5.37 प्रतिशत बढ़कर 27.24 अरब डॉलर हो गया। इसमें मुख्य रूप से दवा और इंजीनियरिंग क्षेत्र का योगदान रहा। वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों में सोमवार को इसकी जानकारी दी गयी।

आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान आयात दो प्रतिशत बढ़कर 42 अरब डॉलर हो गया। इस तरह समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा 14.75 अरब डॉलर पर आ गया। यह जनवरी 2020 में 15.3 अरब डॉलर और दिसंबर 2020 में 15.44 अरब डॉलर रहा था।

इस दौरान दवा और इंजीनियरिंग क्षेत्र का निर्यात क्रमशः 16.4 प्रतिशत और 19 प्रतिशत बढ़ा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत वैश्विक हुआ। वस्तुओं का निर्यात जनवरी में बढ़कर 27.24 अरब डॉलर हो गया, जो सालाना 5.37 फीसदी की वृद्धि है। निर्यात केंद्रित उद्योगों को सरकार के प्रोत्साहन के साथ नये साल में मेक इन इंडिया दुनिया की जरूरतें पूरा कर रहा है।’’

आंकड़ों के अनुसार, दवा और इंजीनियरिंग के अलावा जिन अन्य क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी, उनमें तिलहन खली (253 प्रतिशत), लौह अयस्क (108.66 प्रतिशत), तम्बाकू (26.18 प्रतिशत), चावल (25.86 प्रतिशत), फल एवं सब्जियां (24 प्रतिशत), कालीन (23.69 प्रतिशत), हस्तशिल्प (21.92 प्रतिशत), मसाले (20.35 प्रतिशत), सिरेमिक उत्पाद व कांच के बने पदार्थ (19 प्रतिशत), चाय (13.35 प्रतिशत), काजू (11.82 प्रतिशत), प्लास्टिक (10.42 प्रतिशत) और रसायन (2.54 प्रतिशत) शामिल हैं।

जिन क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें पेट्रोलियम उत्पाद (-37.34 प्रतिशत), तैयार वस्त्र (- 10.73 प्रतिशत) और चमड़ा (- 18.6 प्रतिशत) शामिल हैं।

दिसंबर 2020 में भी देश के माल के निर्यात में 0.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

इस साल जनवरी में सोने का आयात लगभग 155 प्रतिशत बढ़कर 2.45 अरब डॉलर हो गया। इनके अलावा दालें, मोती, कीमती व अर्ध-कीमती पत्थर, कच्चा कपास, वनस्पति तेल, रसायन और मशीन टूल्स में गिरावट दर्ज की गयी।

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने मंगलवार को कहा कि जनवरी में निर्यात में 5.4 प्रतिशत वृद्धि का आंकड़ा यह बताता है कि व्यापार में तेजी से पुनरूद्धार हो रहा है।

टीपीसीआई के संस्थापक मोहित सिंगला ने कहा कि निर्यात में दिसंबर 2020 में सकारात्मक वृद्धि हुई है और यह बताता है कि चुनौतियों के बावजूद भारतीय उत्पाद वैश्विक मांग बनाये हुए हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक व्यापार तेजी से पटरी पर आ रहा है और महामारी के कारण जो बाधाएं हैं, वो धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं।’’

सिंगला ने कहा कि आयात में भी तेजी आयी है, यह घरेलू बाजार में मांग के पुनरूद्धार को बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल