लाइव न्यूज़ :

नवंबर में निर्यात 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर हुआ

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है।

नवंबर, 2020 में निर्यात 23.62 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में आयात 56.58 प्रतिशत के उछाल से 52.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले समान महीने में आयात 33.81 अरब डॉलर रहा था।

माह के दौरान सोने का आयात करीब 40 प्रतिशत के उछाल के साथ 4.22 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 3.02 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 10.19 अरब डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह अप्रैल-नवंबर में वस्तुओं का निर्यात 51.34 प्रतिशत बढ़कर 263.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 174.16 अरब डॉलर रहा था।

वित्त वर्ष के पहले आठ माह में आयात 74.84 प्रतिशत के उछाल के साथ 384.34 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 219.82 अरब डॉलर था।

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल-नवंबर में व्यापार घाटा 164.49 प्रतिशत बढ़कर 120.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 45.66 अरब डॉलर रहा था।

नवंबर में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात सालाना आधार पर 154.22 प्रतिशत बढ़कर 3.95 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग सामान का निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर आठ अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात नवंबर, 2020 के 1.12 अरब डॉलर से बढ़कर समीक्षाधीन महीने में 1.45 अरब डॉलर हो गया, जो 29.83 प्रतिशत की वृद्धि है।

आयात की बात की जाए, तो कोयला, कोक और ब्रिकेट्स का आयात नवंबर में 135.81 प्रतिशत बढ़कर 3.57 अरब डॉलर रहा।

पेट्रोलियम, कच्चे तेल और उत्पादों का आयात भी 132.43 प्रतिशत बढ़कर 14.67 अरब डॉलर हो गया।

वनस्पति तेल का आयात 78.82 प्रतिशत बढ़कर 1.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

नवंबर, 2021 के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 20.33 अरब डॉलर था, जो पिछले साल के इसी महीने के 17.39 अरब डॉलर से 16.88 प्रतिशत अधिक है।

सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 11.81 अरब डॉलर रहा। यह नवंबर, 2020 के 9.78 अरब डॉलर की तुलना में 20.71 प्रतिशत की वृद्धि है।

नवंबर में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) अनुमानत: 50.36 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 22.80 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

नवंबर में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 22.26 प्रतिशत बढ़कर 23.68 अरब डॉलर हो गया।

गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 31.82 डॉलर रहा। यह नवंबर, 2020 के 22.63 अरब डॉलर से 40.64 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर