अक्टूबर माह में निर्यात 5.12 प्रतिशत घटकर 24.89 अरब डॉलर पर

By भाषा | Published: November 13, 2020 07:14 PM2020-11-13T19:14:54+5:302020-11-13T19:14:54+5:30

Exports declined 5.12 percent to $ 24.89 billion in October | अक्टूबर माह में निर्यात 5.12 प्रतिशत घटकर 24.89 अरब डॉलर पर

अक्टूबर माह में निर्यात 5.12 प्रतिशत घटकर 24.89 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 13 नवंबर देश से वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में 5.12 प्रतिशत घटकर 24.89 अरब डॉलर रह गया। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले सितंबर में निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा और इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में गिरावट आई है।

अक्टूबर में आयात भी 11.53 प्रतिशत घटकर 33.6 अरब डॉलर रह गया। इससे व्यापार घाटा भी कम होकर 8.71 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले समान महीने में व्यापार घाटा 11.75 अरब डॉलर पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Exports declined 5.12 percent to $ 24.89 billion in October

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे