लाइव न्यूज़ :

निर्यात में सुधार जारी, 2021-22 में सकारात्मक दायरे में रहने की उम्मीद: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने मंगलवार को कहा कि देश का निर्यात जोर पकड़ रहा है और चालू वित्त वर्ष में इसमें अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल अप्रैल में निर्यात में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी थी लेकिन धीरे-धीरे चीजें सुधरनी शुरू हुई और निर्यात सकारात्मक दायरे में आया।

सचिव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसीलिए, मुझे पूरा भरोसा है कि वित्त वर्ष 2021-22 में, हम मजबूत वृद्धि के रास्ते पर होंगे। मुझे इसमें कोई भी संदेह नहीं है लेकिन मैं वृद्धि के आंकड़े का कोई अनुमान नहीं जताना चाहता....।’’

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2020 से देश के वस्तु निर्यात में सकारात्मक वृद्धि जारी है। इस साल मार्च में निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ़कर 34.45 अरब डॉलर रहा। हालांकि, 2020-21 में निर्यात 7.26 प्रतिशत घटकर 290.63 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका और चीन के साथ व्यापार अंतर के बारे में पूछे जाने पर, सचिव ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष की स्थिति रही जबकि चीन के साथ व्यापार घाटे में सुधार हुआ है।

अमेरिका को भारत का निर्यात वित्त वर्ष 2019-20 में 53 अरब डॉलर और 2020-21 में 51 अरब डॉलर रहा। वहीं अमेरिका से आयात 2019-20 में 35.8 अरब डॉलर और 2020-21 में 28 अरब डॉलर रहा।

चीन को भारत का निर्यात 2019-20 में 16.6 अरब डॉलर और 2020-21 में 21.2 अरब डॉलर रहा। वहीं चीन से आयात 2019-20 में 65 अरब डॉलर और 2020-21 में भी मोटे तौर पर इतना ही रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल