लाइव न्यूज़ :

कर छूट का लाभ चाहते हैं निर्यातक

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:53 IST

Open in App

तिरुपुर निर्यातक संघ (टीईए) ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) से राज्य और केंद्रीय करों और शुल्कों (आरओएससीटीएल) की छूट प्राप्त करने में मदद करने का आग्रह किया है, जो जनवरी से लंबित हैं। टीईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार को सीबीआईसी के चेयरमैन एम अजीत कुमार को दिये एक ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष राजा एम षणमुगम ने कहा कि सरकार ने आरओएससीटीएल पर योजना को जारी रखने की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन अभी तक लंबित दावों के भुगतान नहीं किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुने कपड़ों का निर्यात कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित हुआ था और इकाइयां अपनी वैधानिक वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर सकीं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल जनवरी-अगस्त के बीच परिधान निर्यात 75,250 करोड़ रुपये रहा। वहीं इस क्षेत्र में राज्य और केंद्रीय करों और लेवी (आरओएससीटीएल) के लंबित दावे 3,750 करोड़ रुपये के हैं। हालांकि, टीईए अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसी भी आकार के पापड़ पर जीएसटी नहीं लगता: सीबीआईसी

कारोबारसरकार ने 12 लाख टन जीएम सोया खल आयात के लिए मानदंडों में ढील दी

कारोबारसीमा शुल्क आयुक्तालय कानून की व्याख्या करने वाली रिपोर्ट जारी नहीं करें : सीबीआईसी

कारोबारकच्चे, रिफाइंड सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क में कटौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां