लाइव न्यूज़ :

निर्यातक चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात करें: गोयल

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यातक समुदाय से चालू वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि के साथ 400 अरब डॉलर के वस्तु निर्यात का महत्वकांक्षी लक्ष्य हासिल करने के लिये प्रयास करने को कहा।

विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) के साथ बातचीत में गोयल ने कहा कि कई क्षेत्रों में निर्यात की काफी संभावनाएं है। उसे पहचानने और उसके उपयोग की जरूरत है।

उन्होंने निर्यातक समुदाय से चालू वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि के साथ 400 अरब डॉलर के वस्तु निर्यात का महत्वकांक्षी लक्ष्य हासिल करने के लिये प्रयास करने को कहा।

कोविड संकट के कारण विभिन्न प्रकार की बाधाएं, अनिश्चितताएं, ‘लॉकडाउन’, आपूर्ति श्रृंखला की कठिनाइयां, श्रम मुद्दों तथा आर्डर रद्द होने के बावजूद देश का निर्यात 2020-21 में 7 प्रतिशत घटकर करीब 290 अरब डॉलर रहा।

गोयल ने निर्यातकों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘इस महीने के पहले दो सप्ताह में भी निर्यात क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार