लाइव न्यूज़ :

भारत की GDP बढ़ोत्तरी दर बढ़ा कर पेश किये जाने के अपने दावे पर कायम हैं अरविंद सुब्रमण्यम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2019 08:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देअपने शोध पत्र में सुब्रमण्यम ने 2015 की आर्थिक समीक्षा के साथ मध्यावधि आर्थिक विश्लेषण में वृद्धि के आंकड़े को लेकर संदेह जताया था. उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था निर्यात में गिरावट, कंपनी-बैंक खातों से जुड़ी दोहरी समस्या, सूखा और नोटबंदी जैसी कई समस्याओं को झेल रही थी.

देश के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम भारत की आर्थिक वृद्धि बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने संबंधी अपने विश्लेषण पर कायम हैं. पूर्व सीईए ने कहा कि उन्होंने 2015 में पद पर रहते अनुमानित वृद्धि और अन्य वृहत आर्थिक संकेतकों के बीच विसंगति पाई थी और जीडीपी आंकड़ों को लेकर संदेह जताया था.

भारत का जीडीपी वृद्धि अनुमान का सत्यापन' शीर्षक से अपने शोध पत्र में सुब्रमण्यम ने 2015 की आर्थिक समीक्षा के साथ मध्यावधि आर्थिक विश्लेषण में वृद्धि के आंकड़े को लेकर संदेह जताया था. उल्लेखनीय है कि सुब्रमण्यम ने अपने पिछले एक शोध में यह दावा किया था कि वर्ष 2011-2016 के दौरान आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 2.5 प्रतिशत अंक तक बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया.

उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था निर्यात में गिरावट, कंपनी-बैंक खातों से जुड़ी दोहरी समस्या, सूखा और नोटबंदी जैसी कई समस्याओं को झेल रही थी. उन्होंने कहा, ''उद्योग को वास्तविक कर्ज 16 प्रतिशत से नीचे आया और इसमें एक प्रतिशत की गिरावट आई. यह वास्तविक निवेश वृद्धि के आधिकारिक आंकड़ों से प्रतिबिंबित होता है जो 13 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत पर आ गया. वास्तविक निर्यात 15 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत रह गया. कुल मिलाकर वास्तविक कर्ज में वृद्धि 13 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर तथा वास्तविक आयात 17 प्रतिशत से गिरता हुआ इसमें एक प्रतिशत की गिरावट आई है.''

टॅग्स :इकॉनोमीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?