लाइव न्यूज़ :

कार्यक्रम आयोजकों को आकस्मिक कर योग्य व्यक्ति के रूप में पंजीकृत होना होगा: दिल्ली कर विभाग

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में फैशन शो, प्रदर्शनियों, संगीत संध्या जैसे कार्यक्रमों के आयोजकों को ‘‘आकस्मिक कर योग्य व्यक्ति’’ के रूप में पंजीकृत होना होगा। दिल्ली व्यापार और कर विभाग के बृहस्पतिवार को जारी एक नोटिस में यह कहा गया है।

नोटिस में आगे कहा गया कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

यह नोटिस नए साल से पहले आई है, जब इस तरह के आयोजन बड़ी संख्या में किए जाते हैं।

नोटिस में कहा गया कि होटल, बैंक्वेट हॉल, रेस्तरां, फार्म हाउस और प्रदर्शनी हॉल जैसे आयोजन स्थलों के मालिकों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आयोजकों के पास दिल्ली माल और सेवा कर (डीजीएसटी) अधिनियम, 2017 के तहत अपनी देनदारियों के निर्वहन के लिए पंजीकरण हो।

इसके मुताबिक कानून के तहत फैशन शो, सेलिब्रिटी इवेंट, सर्कस शो, प्रदर्शनियां, संगीत संध्या और संगोष्ठी जैसे कार्यक्रमों के आयोजकों के लिए ‘‘आकस्मिक कर योग्य व्यक्ति’’ के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर