लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के देशों ने ब्रिटेन के साथ ब्रेक्जिट-बाद व्यापार समझौते का एकमत से समर्थन किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:26 IST

Open in App

लंदन, 28 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों ने ब्रिटेन के साथ ब्रेक्जिट- बाद व्यापार समझौते को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। इस समझौते के एक जनवरी से अमल में आने के लिये यह मंजूरी जरूरी है।

ईयू के मौजूदा अध्यक्ष जर्मनी ने कहा कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुए समझौते का आकलन करने के लिये ईयू के राजदूतों की एक बैठक हुई। इसी बैठक में मंजूरी का निर्णय लिया गया।

जर्मनी के प्रवक्ता सेबेस्टियन फिशर ने कहा, ‘‘मंजूरी। राजदूतों ने सर्वसम्मति से एक जनवरी 2021 से अमल में आने वाले यूरोपीय संघ-ब्रिटेन व्यापार व सहयोग समझौते को शुरुआती तौर पर मंजूरी दे दी है।’’

समझौते की घोषणा के बाद से ही इस अनुमोदन की उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि यूरोपीय संघ के सभी नेताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया था। इसे अभी भी ईयू की विधायिका से अनुमोदन की आवश्यकता है, जो फरवरी में होने की उम्मीद है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के द्वारा बुधवार को इसे मंजूरी दिये जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर