लाइव न्यूज़ :

जीएसटी बढ़ने के विरोध में इरोड के कपड़ा व्यापारियों ने की हड़ताल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:46 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 10 दिसंबर इरोड कपड़ा व्यापारियों के संगठन की एक दिवसीय हड़ताल के कारण शुक्रवार को जिले में कपड़े की 4,000 से अधिक थोक और खुदरा दुकानें बंद रहीं। सूत का काम करने वाले कपड़ा उत्पादकों एवं व्यापारियों ने भी अपना काम बंद रखा।

बंद का आह्वान माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने के विरोध में किया गया था।

संगठन के अध्यक्ष कलाईसेल्वन ने कहा कि कपड़ा उद्योग एवं उससे जुड़े बुनाई, रंगाई, छपाई और कपड़ा व्यापार जैसे अन्य उद्योग भी सूत की कीमतों में वृद्धि और प्रदूषण के कारण पहले ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब जीएसटी बढ़ाए जाने से कपड़े के उत्पादन एवं बिक्री पर भी असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर