लाइव न्यूज़ :

Equity Fund: 23 माह का रिकॉर्ड टूटा, फरवरी में 26866 करोड़ निवेश, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2024 19:45 IST

Equity Fund: जनवरी के 18,838 करोड़ रुपये को पार करते हुए फरवरी में 19,186 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे49.79 लाख नए एसआईपी पंजीकरण के साथ कुल 8.20 करोड़ एसआईपी खाते हो गए हैं। अनुशासित धन संचय के लिए निवेशकों की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।1.2 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह देखा गया, जो जनवरी के लगभग बराबर ही था।

Equity Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड ने फरवरी में 26,866 करोड़ रुपये के प्रवाह के साथ अपनी बढ़त जारी रखी जो पिछले 23 महीनों का सर्वाधिक मासिक निवेश है। क्षेत्र आधारित कोषों के लिए बड़े पैमाने पर दिलचस्पी दिखाने और नई फंड पेशकश (एनएफओ) की वजह से इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश बढ़ा है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश का फरवरी का आंकड़ा जनवरी के 21,780 करोड़ रुपये के निवेश से लगभग 23 प्रतिशत अधिक है। म्यूचुअल फंड कंपनियों के निकाय एम्फी की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मासिक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये योगदान जनवरी के 18,838 करोड़ रुपये को पार करते हुए फरवरी में 19,186 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एम्फी (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के मुख्य कार्यपालक वेंकट चलसानी ने कहा, "हमने फरवरी 2024 में देखा कि 49.79 लाख नए एसआईपी पंजीकरण के साथ कुल 8.20 करोड़ एसआईपी खाते हो गए हैं। यह अनुशासित धन संचय के लिए निवेशकों की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।"

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में फरवरी में 1.2 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह देखा गया, जो जनवरी के लगभग बराबर ही था। इसमें ऋण-उन्मुख योजनाओं में 63,809 करोड़ रुपये, इक्विटी योजनाओं में 26,866 करोड़ रुपये और हाइब्रिड योजनाओं में 18,105 करोड़ रुपये का योगदान रहा। मजबूत प्रवाह ने फरवरी के अंत में प्रबंधन-अधीन शुद्ध संपत्ति (एयूएम) को जनवरी के 52.74 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 54.54 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम