लाइव न्यूज़ :

EPFO: 22 अक्टूबर तक भरिए ईपीएफ रिटर्न, नियोक्ताओं को हर महीने की 15 तारीख तक ईसीआर दाखिल करना अनिवार्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 21:50 IST

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक संशोधित इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ईसीआर) प्रणाली शुरू की है, जो सितंबर, 2025 वेतन माह से लागू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देईसीआर दाखिल करने की तिथि 22 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नियोक्ताओं और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किया है।

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सितंबर माह के लिए ईपीएफ रिटर्न या ईसीआर (इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न) दाखिल करने की समयसीमा एक सप्ताह बढ़ाकर 22 अक्टूबर, 2025 तक कर दी है। श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा कि नियोक्ताओं को हर महीने की 15 तारीख तक ईसीआर दाखिल करना अनिवार्य है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक संशोधित इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ईसीआर) प्रणाली शुरू की है, जो सितंबर, 2025 वेतन माह से लागू होगी।

नवीनीकृत ईसीआर की नई विशेषताओं को अपनाने में कई नियोक्ताओं के अनुरोध और इसके परिणामस्वरूप प्रतिष्ठानों को रिटर्न दाखिल करने में आने वाली कठिनाई को देखते हुए, सितंबर वेतन माह के लिए ईसीआर दाखिल करने की तिथि 22 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ईपीएफओ ने संशोधित इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ईसीआर) प्रणाली में सुचारू परिवर्तन की सुविधा के लिए देश भर में नियोक्ताओं और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किया है।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनEPFO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा