लाइव न्यूज़ :

उद्यमी मारीवाला ने कहा, मैरिको को खड़ा करने के लिए पारंपरिक व्यवसाय का रास्ता अपनाया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 सितंबर उद्यमी हर्ष मारीवाला ने अपनी कंपनी मैरिको को बनाने के लिए पारंपरिक व्यवसाय के माध्यम से रास्ता बनाया। यह बात उन्होंने अपनी किताब में बताई है।

मारीवाला और लेखक राम चरण द्वारा लिखी गई 'हर्ष रियलिटीज: द मेकिंग ऑफ मैरिको' किताब को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शामिल मैरिको की कहानी है।

मारीवाला ने बताया कि उनकी कहानी आगे बढ़ने, असफल होने, असफल होने के कारणों का पता लगाने, असफलताओं से निपटने के तरीके को समझने और सफल होने के लिए प्रयास करने के बारे में है।

उन्होंने अपनी किताब में लिखा, "यह चुनौतियों का सामना करने के बारे में है। यहां मेरा संस्मरण न केवल एक व्यवसाय के निर्माण के बारे में बल्कि समाज को वापस देने की प्रेरणा के बारे भी है, ताकि बदलाव लाया जा सके।"

मारीवाला बॉम्बे ऑयल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लि. से 1971 में जुड़े थे। उस समय कंपनी के उपभोक्ता उत्पाद विभाग का कारोबार 50 लाख रुपये था। वर्ष 1990 में बॉम्बे ऑयल के उपभोक्ता उत्पाद प्रभाग के अलग होने से मैरिको कंपनी की शुरुआत हुई।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित मारीवाला की पुस्तक की बिक्री से होने वाली आय को कोविड राहत के लिए दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार