लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: नीरव मोदी और 'रोटोमैक' पर ED का शिकंजा, पढ़ें 'महाघोटाले' की दिनभर की 5 बातें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 19, 2018 20:44 IST

पेन निर्माता कंपनी रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी के खिलाफ भी सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार 400 करोड़ रुपये के महाघोटाले और इसके मुख्य आरोपी हीरा व्यपारी नीरव मोदी के देश से फरार हो जाने के बाद सीबीआई,  प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग सहित कई एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। पीएनबी घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की कई टीमों ने नीरव मोदी के देश भर के करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें मुंबई स्थित नीरव मोदी का आवास भी शामिल है। वहीं पैन निर्माता कंपनी रोटोमैक के मालिक खिलाफ भी सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पढ़ें घोटाले की खबर से जुड़ी दिन भर की पांच बड़ी बातें। 

1) प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार (19 फरवरी) को नीरव मोदी के देश भर के कुल 40 ठिकानों पर छापे मारे। इनमें नीरव मोदी का मुंबई स्थित आवास भी शामिल है। घोटाले की रकम वसूलने के लिए ईडी ने नीरव मोदी  अब तक करीब 5 हजार 694 करोड़ रुपये की की संपत्ति जब्‍त की है।

2)  सोमवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुंबई स्थित एमसीबी ब्राडी हाउस शाखा को सील कर दिया है। इसी ब्रांच में लेन देने कर पीएनबी को 11 हजार 300 करोड़ की चपत लगा नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश छोड़कर जा चुके हैं। सीबीआई ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें नीरव और चौकसी से जुड़ी कई कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।

3) इन सब से इतर पीएनबी की तर्ज पर स्याही यानी इंक (ink)घोटाला भी सामने आया है। इसमें रोटोमैक कंपनी किंग ऑफ पेन के नाम से मशहूर उद्योगपति और रोटोमैक ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी पर कई बैंकों को 3695 करोड़ों की चपत लगाने का आरोप है। सीबीआई की टीम ने सोमवार सुबह कानपुर के तिलकनगर स्थित विक्रम कोठारी के आवास पर छापेमारी की। वहीं विक्रम कोठारी और उनके बेटे से भी सीबीआई ने पूछताछ की।

4) सीबीआई की छापेमारी के दौरान ईडी  और आयकर विभाग की टीम भी कोठारी पर शिकंजा कसने पहुंची। सीबीआई ने  कोठारी परिवार के सभी सदस्यों के पासपोर्ट और मोबाइल जब्त कर लिए हैं। वहीं उनकी सभी चल और अचल संपत्ति के कागजों को जब्त कर जांच की जा रही है। 

5) वहीं देश में सिलसिवार तरीके से सामने आ रहे घोटाले पर राजनीतिक भी गरमाई हुई है। बैकिंग सेक्टर में हुए महाघोटाले और नीरव मोदी के विदेश भाग जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन है। इस पर कांग्रेस अध्यश्र राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते ट्वीट किया, पहले ललित फिर माल्या अब नीरव भी हुआ फरार-कहां है 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' कहने वाला देश का चौकीदार? साहेब की खामोशी का राज़ जानने को जनता बेकरार- उनकी चुप्पी चीख चीख कर बताए वो किसके हैं वफादार।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालयसीबीईराहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो