लाइव न्यूज़ :

आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने, बेड़े में 2023 तक 70 विमान जोड़ने पर रहेगा जोर: विस्तारा सीईओ

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:01 IST

Open in App

मुंबई/नयी दिल्ली दो जून विमानन कंपनी विस्तार कुशलता के साथ सक्रिय दृष्टिकोण अपनाते हुये कम लागत संरचना पर ध्यान केंद्रित कर रही है और आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाश भी तलाश रही है।

एयरलाइन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) लेस्ली थंग ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 संकट के बीच पूर्ण सेवा विमान कंपनी ही अधिक महत्वपूर्ण है।

दिल्ली स्थित विमान सेवा कंपनी विस्तार ने जनवरी 2015 में घरेलू विमानन क्षेत्र में कदम रखा था और वर्ष 2023 तक उसकी अपने बेड़े में 70 हवाई जहाज शामिल करने की योजना है। उसके पास वर्तमान में 46 विमान हैं।

लेस्ली थंग ने पीटीआई-भाषा से ई-मेल के जरिये हुई बातचीत में कहा, ‘‘कोविड काल में पूर्ण सेवा विमान कंपनी ही बेहतर दिखाई देती है। इनके केबिन में सीटें कम रहती है। महामारी के दौरान हवाई यात्रा में सामाजिक दूरी का चलन बढ़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विस्तार का दृष्टिकोण कुशलता के साथ आगे बढ़ना है और हमारा हमेशा यह मानना रहा है कि ग्राहकों की अलग अलग जरूरतों को देखते हुये इस बाजार में सभी के लिये काफी गुंजाइश है।’’

उन्होंने कहा, ’’हमने अपनी अल्पकालिक योजनाओं में बदलाव किए हैं। लेकिन एयरलाइन का अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर ध्यान केन्द्रित है जिसमें वह घरेलू नेटवर्क को बढ़ाने और वैश्विक क्षेत्र में विस्तार पर ध्यान दे रही है।’’

उन्होंने कहा, ’’कंपनी का उद्देश्य लागत को कम करना और आय के नए स्त्रोत को तलाशना हैं। कोविड की दूसरी लहर ने विमानन क्षेत्र को काफी प्रभावित किया है। हवाई यात्रा की मांग सामान्य होने के मार्ग पर थी लेकिन अब उसमे फिर कमी आई है।’’

सीईओ ने कहा, ‘‘यह अभूतपूर्व समय है और भविष्य की स्थिति का अनुमान लगाने के लिए कोई पिछला उदाहरण भी नहीं है। हम मजबूत दृष्टिकोण के साथ लागत को नियंत्रित करने के तरीकों को देखेंगे और हर अवसर का लाभ उठाकर अतिरिक्त आय उत्पन्न करने के रास्ते तलाशेंगे।’’

विस्तार एयरबस और बोइंग के साथ विमानों की सुपुर्दगी कार्यक्रम पर काम कर रही है और उसे इस वित्त वर्ष में शेष चार बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एयरबस को दिये ए321नियो और ए320नियो विमान भी उसे मिलने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर एयरलाइन के पास 2023 में 70 विमान का बेड़ा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...