एलन मस्क ने भारत में तीन में से दो ट्विटर ऑफिस किए बंद, कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: February 17, 2023 11:40 AM2023-02-17T11:40:01+5:302023-02-17T11:41:30+5:30

ट्विटर इंक ने अपने तीन भारत कार्यालयों में से दो को बंद कर दिया है और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है।

Elon Musk Shuts Two Of Three Twitter Offices In India Sends Staff Home Says Report | एलन मस्क ने भारत में तीन में से दो ट्विटर ऑफिस किए बंद, कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम: रिपोर्ट

(फाइल फोटो)

Highlightsकंपनी बेंगलुरू में एक कार्यालय का संचालन कर रही है जिसमें ज्यादातर इंजीनियर हैं।एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 अरब डॉलर के सौदे में ट्विटर को खरीदा था।ट्विटर खरीदने के बाद उन्होंने सबसे पहले कंपनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त किया।

नई दिल्ली: ट्विटर इंक ने अपने तीन भारत कार्यालयों में से दो को बंद कर दिया है और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। एनडीटीवी ने इस मामले से अवगत लोगों के हवाले से बताया कि पिछले साल के अंत में भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 प्रतिशत से अधिक को निकालने वाली कंपनी ट्विटर ने नई दिल्ली और मुंबई में अपने कार्यालय बंद कर दिए है।

पहचान न बताने की शर्त पर लोगों ने बताया कि कंपनी बेंगलुरू में एक कार्यालय का संचालन कर रही है जिसमें ज्यादातर इंजीनियर हैं। ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर करने के प्रयास के तहत कर्मचारियों को निकाल दिया और दुनिया भर के कार्यालयों को बंद कर दिया। फिर भी भारत को मेटा प्लेटफॉर्म इंक से लेकर अल्फाबेट इंक के गूगल तक अमेरिकी टेक दिग्गजों के लिए एक प्रमुख विकास बाजार माना जाता है, जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते इंटरनेट क्षेत्र पर दीर्घकालिक दांव लगा रहे हैं।

मस्क के नए कदम से पता चलता है कि वह अभी के लिए बाजार को कम महत्व दे रहे हैं। ट्विटर पिछले वर्षों में भारत के सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक मंचों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। फिर भी मस्क की कंपनी के लिए राजस्व महत्वपूर्ण नहीं है। बता दें कि एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 अरब डॉलर के सौदे में ट्विटर को खरीदा था। ट्विटर खरीदने के बाद उन्होंने सबसे पहले कंपनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त किया, जिसमें पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल हैं। इसके बाद ट्विटर से बड़े पैमाने में सभी विभागों के अधिकांश कार्यबल को बर्खास्त कर दिया।

Web Title: Elon Musk Shuts Two Of Three Twitter Offices In India Sends Staff Home Says Report

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे