लाइव न्यूज़ :

ट्विटर चलाना काफी दर्दनाक, अगर सही व्यक्ति मिला तो बेच देंगे कंपनी: एलन मस्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 12, 2023 15:00 IST

बीबीसी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट को "सरकार द्वारा वित्त पोषित मीडिया" के रूप में लेबल किए जाने पर आपत्ति जताने के कुछ दिनों बाद यह इंटरव्यू आया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर चलाना काफी दर्दनाक और रोलरकोस्टर रहा है।मस्क ने यह भी कहा कि अगर सही व्यक्ति मिल गया तो वह कंपनी को बेच देंगे।मस्क ने बीबीसी के एक इंटरव्यू में यह टिप्पणी की। जिसे बुधवार सुबह ट्विटर स्पेस पर लाइव स्ट्रीम किया गया।

सैन फ्रांसिस्को: एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर चलाना काफी दर्दनाक और रोलरकोस्टर रहा है। मस्क ने यह भी कहा कि अगर सही व्यक्ति मिल गया तो वह कंपनी को बेच देंगे। मस्क ने बीबीसी के एक इंटरव्यू में यह टिप्पणी की। जिसे बुधवार सुबह ट्विटर स्पेस पर लाइव स्ट्रीम किया गया। 

बीबीसी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट को "सरकार द्वारा वित्त पोषित मीडिया" के रूप में लेबल किए जाने पर आपत्ति जताने के कुछ दिनों बाद यह इंटरव्यू आया है। ट्विटर पर अब तक के अपने समय के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा, "यह उबाऊ नहीं है। यह काफी रोलरकोस्टर रहा है।" मस्क ने कहा कि स्थिति पिछले कई महीनों से काफी तनावपूर्ण रही है लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी को खरीदना सही काम था। 

एलन मस्क ने कहा। "काम के बोझ का मतलब है कि मैं कभी-कभी ऑफिस में सो जाता हूं।" उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास एक पुस्तकालय में एक सोफे पर एक जगह है जहां कोई नहीं जाता है। बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर के 44 अरब डॉलर की डील के बाद अक्टूबर के अंत में तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल। मुख्य कानूनी अधिकारी विजया गड्डे और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल को उनके पदों से हटा दिया था।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम