लाइव न्यूज़ :

बिजली खपत फरवरी में 0.88 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च देश की बिजली खपत फरवरी माह के दौरान 0.88 प्रतिशत बढ़कर 104.73 अरब यूनिट तक पहुंच गई। माह के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

बिजली मंत्रालय के मुताबिक एक साल पहले इसी माह के दौरान कुल बिजली खपत 103.81 अरब यूनिट रही थी। इस दौरान फरवरी 2021 में दिन में सबसे ज्यादा बिजली की मांग 6.7 प्रतिशत बढ़कर 188.15 गीगावाट तक पहुंच गई। यह मांग एक साल पहले फरवरी में 176.38 गीगावाट रही।

बिजली की खपत में छह माह के अंतराल के बाद सितंबर में 4.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। इसके बाद अक्टूबर में इसमें 11.6 प्रतिशत वृद्धि हुई। वहीं नवंबर माह में इसमें 3.12 प्रतिशत की कमी आई। इसके बाद दिसंबर माह में इसमें 4.5 प्रतिशत और जनवरी 2021 में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मियां जल्द आने के संकेत दिख रहे हैं। फरवरी में हल्की गर्मी का मौसम रहा यही वजह रही कि बिजली खपत में हल्की वृद्धि हुई है। उनका मानना है कि देश के सभी हिस्सों में लॉकडाउन पूरी तरह से उठ जाने और गर्मियों का मौसम शुरू होने पर बिज₨ली खपत नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार