लाइव न्यूज़ :

देश में बिजली खपत मई के पहले दो सप्ताह में 19 प्रतिशत बढी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 मई देश में मई के पहले दो सप्ताह के दौरान बिजली की खपत 19 प्रतिशत बढ़कर 51.67 अरब यूनिट पर पहुंच गई। यह बिजली की औद्योगिक और व्यावसायिक मांग में निरंतर सुधार को दर्शाता है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार मई 2020 के पहले दो सप्ताह में बिजली खपत 43.55 अरब यूनिट थी। पिछले साल मई में पूरे माह के दौरान बिजली खपत 102.08 अरब यूनिट थी।

वही इस महीने के शरूआती दो सप्ताह के दौरान छह मई को बिजली की मांग सबसे अधिक 168.78 गीगावॉट रही जो पिछले वर्ष इसी महीने में 13 मई को 146.54 गीगावॉट बिजली की मांग से 15 प्रतिशत अधिक है।

बिजली मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार अप्रैल में ऊर्जा खपत 40 प्रतिशत बढ़कर 118.08 अरब यूनिट रही जबकि अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण यह केवल 84.55 अरब यूनिट थी। अप्रैल 2019 में बिजली की खपत 110.11 अरब यूनिट थी।

मई 2020 में ऊर्जा खपत गिरकर मई 2019 के 120.02 अरब यूनिट की खपत के मुकाबले 102.08 अरब यूनिट रही जिसका मुख्य कारण कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों का पूरी तरह बंद रहना था।

प्राइमस पार्टनर्स के सलाहकार दविंदर संधू ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ऊर्जा मांग के अनुसार बढ़ती है। गर्मियों की शुरुआत तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के उत्पादक पूर्व-मानसून के दौरान बिजली की खपत में हमेशा तेजी की उम्मीद की जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मार्च-मई 2021 के दौरान ऊर्जा की मांग और आपूर्ति में 25-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साथ ही थर्मल पीएलएफ कई तिमाहियों के बाद 75 प्रतिशत या उससे अधिक तक बढ़ा है। इसका मुख्य कारण जनवरी-मार्च 2021 में आर्थिक गतिविधियों में तेजी और निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी रहा।’’

पिछले वर्ष छह महीने के फासले के बाद सितम्बर अक्टूबर 2020 के बीच बिजली खपत में 4.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी। नवंबर 2020 में सर्दियों के आगमन के कारण बिजली खपत हालांकि 3.2 प्रतिशत कम हो गई थी।

वही दिसंबर में बिजली खपत 4.5 प्रतिशत और जनवरी 2021 में 4.4 प्रतिशत बढ़ी थी जबकि फरवरी में यह लगभग बराबर रह कर 103.25 अरब यूनिट और मार्च में बीस प्रतिशत बढकर 120.63 अरब यूनिट पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार