लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री राष्ट्रीय औसत से छह गुना अधिक: सरकार

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चालू वित्त वर्ष में सितंबर-नवंबर के दौरान कुल वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी नौ प्रतिशत रही। यह राष्ट्रीय औसत से छह गुना अधिक है।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी भारत की ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) राजधानी के रूप में उभर रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिये हरसंभव उपाय कर रहे हैं। ‘‘मुझे खुशी है कि कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की नौ प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दिल्ली, भारत की ईवी राजधानी के रूप में उभर रही है।’’

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली की प्रगतिशील इलेक्ट्रिक वाहन नीति व्यापक स्तर पर सफल साबित हुई है और ईवी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

बयान के अनुसार शहर में कुल वाहनों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी नौ प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 1.6 प्रतिशत है।

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सीएनएजी और डीजल वाहनों से अधिक रही है। सीएनजी से चलने वाले वाहनों की बिक्री पिछली तिमाही (सितंबर-नवंबर) में घटकर सात प्रतिशत पर आ गयी।

बयान के अनुसार दिल्ली में सितंबर-नवंबर के दौरान कुल 9,540 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई।

आलोच्य तिमाही के दौरान पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की बिक्री 82,626 इकाई रही। वहीं सीएनजी वाहनों की बिक्री 7,820 और डीजल वाहनों की बिक्री 2,688 इकाई रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर