लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स के बढ़त का असर, शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,000 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: April 9, 2018 09:39 IST

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 19,219.45 करोड़ रुपये बढ़कर 5,64,657.41 करोड़ रुपये जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 17,071.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,294.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैलः शीर्ष दस कंपनियों में आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह करीब 86,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा फायदा दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ( टीसीएस ) के बाजार पूंजीकरण में हुआ। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन और इंफोसिस को छोड़कर बाकी बची आठ बड़ी कंपनियों के बाजार पूंजीकण में 85,998.28 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 19,219.45 करोड़ रुपये बढ़कर 5,64,657.41 करोड़ रुपये जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 17,071.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,294.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) की बाजार हैसियत 15,973.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,860.78 करोड़ रुपये और मारुति सुजुकी की हैसियत 10,412.70 करोड़ रुपये बढ़कर 2,78,150.79 करोड़ रुपये हो गयी है। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी का पूंजीकरण 8,604 करोड़ और 8,109.66 करोड़ रुपये बढ़कर क्रमश : 2,97,763.40 करोड़ और 4,98,958.01 करोड़ रुपये हो गया। वहीं , आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में 5,736.02 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,18,043.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है और एचडीएफसी का पूंजीकरण 871.45 करोड़ बढ़कर 3,06,618.03 करोड़ हो गया।

वहीं , दूसरी ओर समीक्षाधीन अवधि के दौरान ओएनजीसी का पूंजीकरण 1,154.99 करोड़ रुपये कम होकर 2,27,019.93 करोड़ रुपये जबकि इंफोसिस की हैसियत 1,113.90 करोड़ रुपये कम होकर 2,46,652.02 करोड़ रुपये रहा।

देश की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एफडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, एचयूएल, मारुति, इंफोसिस, एसबीआई और ओएनजीसी का स्थान रहा। 

बीते सप्ताह सेंसेक्स 658.29 अंक यानी 1.99 प्रतिशत और निफ्टी 217.90 अंक यानी 2.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

टॅग्स :सेंसेक्सबिज़नेसशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा