लाइव न्यूज़ :

ईडी ने यूनीटेक के पूर्व प्रवर्तकों से पूछताछ के लिए न्यायालय के निर्देश पर स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की जेलों में बंद यूनीटेक के पूर्व प्रवर्तकों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा से पूछताछ को लेकर बुधवार को उच्चतम न्यायालय से अनुमति मांगी।

रियल एस्टेट फर्म यूनीटेक के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की जांच कर रहे ईडी ने कहा कि चंद्रा बंधुओं के खिलाफ जो नए सबूत मिले हैं, उन्हें देखते हुए उनसे पूछताछ की जरूरत है, और यदि जरूरी हुआ तो उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार भी करना होगा।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल माधवी दीवान से अगले सप्ताह तक एक औपचारिक आवेदन दायर करने को कहा, जिसमें यह स्पष्ट किया गया हो कि वे चंद्रा बंधुओं को हिरासत में लेकर क्या करना चाहते हैं। उसके बाद ही न्यायालय इस बारे में कोई आदेश देगा।

ईडी का पक्ष रख रहीं दीवान ने कहा कि एजेंसी ने आरोपी संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को पेश करने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अदालत ने दो नवंबर और 12 नवंबर को दो आदेश पारित किए थे और मुंबई जेल अधिकारियों द्वारा उन्हें बुधवार को पेश करना था।

हालांकि मुंबई जेल अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को यहां पटियाला हाउस कोर्ट के सामने इस आधार पर पेश करने से इनकार कर दिया कि शीर्ष अदालत ने 26 अगस्त को जेल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालती कार्यवाही में शामिल होंगे।

इस पर पीठ ने कहा कि चंद्रा भाइयों से ​​हिरासत में पूछताछ के लिए एजेंसी 24 नवंबर तक उचित आवेदन दायर कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार