लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कॉक्स एंड किंग्स के प्रवर्तक पीटर केरकर को किया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 26, 2020 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ मुंबई, 26 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय ने पर्यटन क्षेत्र की कॉक्स एंड किंग्स के प्रवर्तक पीटर केरकर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मामला येस बैंक धन शोधन मामले में चल रही जांच से जुड़ा है।

केरकर को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उन्हें यहां स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया ताएगा।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि मामला येस बैंक मामले में चल रही जांच से जुड़ा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पाया कि कॉक्स एंड किंग्स ग्रुप ऑफ कंपनीज पर बैंक का कुल 3,642 करोड़ रुपये का बकाया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी में केरकर उर्फ अजय अजीत पीटर की भूमिका की जांच की जा रही है। कंपनी पर येस बैंक के अलावा अन्य बैंकों का भी बकाया है।

जांच एजेंसी ने जून में मुंबई में केरकर समेत कंपनी के कई पूर्व अधिकारियों घर इत्यादि परिसरों पर तलाशी की कार्रवाई भी की थी।

ईडी पहले पर्यटन क्षेत्र की कंपनी के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी अनिल खंडेलवाल और आंतरिक ऑडिटर नरेश जैन को भी अक्टूबर में गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर