लाइव न्यूज़ :

निजी निवेश से ही आर्थिक पुनरुद्धार को मिलेगी रफ्तारः दास

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि महामारी की मार झेल चुकी अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की राह पर मजबूती से आगे बढ़ने से निजी निवेश भी बढ़ेगा, जिसके लिए बैंकों को तैयार रहना होगा।

दास ने यहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टीकाकरण की रफ्तार तेज होने और कोरोना संक्रमण में गिरावट से आर्थिक बहाली उम्मीद से ज्यादा तेज रही है। इससे संक्रमितों के इलाज पर आने वाला खर्च कम होने के साथ उपभोक्ता धारणा भी सुधरी है और त्योहारी मौसम में यह नजर भी आया।

उन्होंने कहा कि महामारी के बाद के दौर में अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपने पैरों पर फिर से खड़ी हो रही है। प्रमुख आर्थिक संकेतक इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि आर्थिक पुनरुद्धार मजबूती पकड़ रहा है।

दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था को अभी अपनी जमीन मजबूत करने के लिए लंबा सफर तय करना है। हालांकि, अब भी निजी खपत और निजी निवेश के बीच का फासला कोविड-पूर्व के स्तर से ज्यादा है।

गवर्नर ने निजी खपत को समग्र आर्थिक वृद्धि की रीढ़ बताते हुए कहा कि कुल मांग में इसका हिस्सा सबसे ज्यादा होता है लिहाजा समावेशी, टिकाऊ एवं संतुलित वृद्धि के लिए यह बेहद अहम है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पर्याप्त तीव्र रफ्तार से बढ़ने के लिए निजी पूंजी का निवेश बढ़ना जरूरी है। दास ने कहा कि निवेश का माहौल सुधरने पर बैंकों को भी निजी क्षेत्र को पूंजी मुहैया कराने के लिए तैयार रहना होगा। केंद्रीय बैंक ने अगले वित्त वर्ष से निवेश चक्र में तेजी आने की उम्मीद जताई है।

वर्ष-2013 से ही अर्थव्यवस्था में निजी पूंजी की आवक कम रही है। कई जानकारों का मानना है कि अगले वित्त वर्ष के मध्य से निजी निवेश में फिर से तेजी आ सकती है।

दास ने बैंकों के बही खातों के बेहतर होने का जिक्र करते हुए कहा कि बैंकों का कुल फंसा कर्ज जुलाई-सितंबर की तिमाही में पहली तिमाही की तुलना में कम हुआ है। उन्होंने बैंकों से अपनी पूंजी प्रबंधन प्रक्रिया को बेहतर करने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?