लाइव न्यूज़ :

आर्थिक पुनरुद्धार मजबूत, वैश्विक व्यवस्था में बदलाव के लिये उपयुक्त समय: राजीव कुमार

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार मजबूत हो रहा है और यह वैश्विक व्यवस्था में बदलाव के लिये यह उपयुक्त समय है।

उन्होंने कहा कि अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था खुली रहती है, तो एक नई विश्व व्यवस्था की शुरुआत होगी।

कुमार ने उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि वैश्विक समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक उदार और बहुपक्षीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत है। साथ ही मौजूदा बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत और बढ़ावा देते हुए समान विचारधारा वाले देशों के नए गठबंधन स्थापित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह देख रहे हैं कि आर्थिक पुनरुद्धार मजबूत हो रहा है। मुझे लगता है कि यह वैश्विक व्यवस्था में बदलाव के लिये उपयुक्त समय है।’’

कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि महामारी के बाद वैश्विक व्यवस्था में कॉरपोरेट क्षेत्र को अगुवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर की सरकारों ने कोशिश की है लेकिन अभी तक कॉरपोरेट जगत ने विश्व व्यवस्था को फिर से आकार देने के लिए कदम नहीं बढ़ाया है।’’

कुमार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन जैसे बहुपक्षीय संस्थान राष्ट्रों को जोड़ने के अपने प्राथमिक लक्षों को हासिल करने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद ... वैश्विक संस्थानों को मजबूत करने की जरूरत है, उन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है क्योंकि हमारे पास यही संस्थान हैं ... ऐसा करने का सबसे छोटा तरीका यह सुनिश्चित करना है कि जो देश वैश्विक आबादी के बड़ा हिस्से का प्रतिनिधत्व करते हैं, वे उसका प्रतिनिधित्व करें।’’

कुमार के अनुसार दुनिया संक्रमण के दौर से गुजर रही है और हमें ऐसे वैश्विक संस्थानों की आवश्यकता है जो जरूरत के अनुसार तेजी से काम करें और संवेदनशील हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार