लाइव न्यूज़ :

बजट से एक दिन पहले दिल्ली विधानसभा में पेश की गई आर्थिक समीक्षा, जानिए कितनी हो गई प्रतिव्यक्ति आय

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 20, 2023 16:42 IST

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आर्थिक समीक्षा के अनुसार दिल्ली में प्रतिव्यक्ति आय के मामले में पिछले साल के मुकाबले इस साल 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2022-23 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार का 2023-24 का बजट 80,000 करोड़ रुपये का हो सकता हैकैलाश गहलोत 21 मार्च को दिल्ली का बजट पेश करेंगेबजट से ठीक एक दिन पहले राज्य की विधानसभा में दिल्ली आर्थिक समीक्षा पेश की है

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने बजट से ठीक एक दिन पहले राज्य की विधानसभा में दिल्ली आर्थिक समीक्षा पेश की है। इस समीक्षा में बताया गया है कि टैक्स से कमाई  36 प्रतिशत बढ़ गई है और प्रतिव्यक्ति आय में भी इजाफा हुआ है। आर्थिक समीक्षा की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में प्रतिव्यक्ति आय के मामले में पिछले साल के मुकाबले इस साल 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आर्थिक समीक्षा के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में बढ़कर 3,89,529 रुपये हो गई थी। पिछले साल के आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली में प्रतिव्यक्ति आय 3,31,112 रुपये थी। आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट मे वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,44,768 होगी। यह 2021-22 से 14.18 प्रतिशत अधिक है। आर्थिक समीक्षा में यह भी बताया गया है कि राष्ट्रीय औसत की तुलना में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय हमेशा करीब 2.6 प्रतिशत अधिक होती है।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है, "दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया है। 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2022-23 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया है। 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से यह 19.53 प्रतिशत घट गया था।"

बता दें कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद AAP सरकार में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे कैलाश गहलोत 21 मार्च को दिल्ली का बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार का वार्षिक बजट स्वच्छ दिल्ली की थीम पर फोकस होगा।  दिल्ली सरकार इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की योजना पेश कर सकती है। इस साल के बजट में वित्तमंत्री स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च बढ़ा सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बजट में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सभी नियमित, आमंत्रित और अनुबंधित शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्यों को नए टैबलेट उपलब्ध कराए जा सकते हैं। दिल्ली सरकार का 2023-24 का बजट 80,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्त वर्ष 2022-23 का बजट 75,800 करोड़ रुपये जबकि 2021-22 का बजट 69,000 करोड़ रुपये का था।

टॅग्स :Delhi Assemblyअरविंद केजरीवालबजटBudget
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स