लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2021-22 में दहाई अंक में रहने की उम्मीदः मुख्य आर्थिक सलाहकार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने मंगलवार को भरोसा जताया कि नीतिगत उपायों एवं जारी सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर दहाई अंक में रहेगी।

इसके साथ ही उन्होंने चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को 6.8 प्रतिशत तक सीमित रखने के लक्ष्य को हासिल कर लेने की उम्मीद भी जताई।

सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि कई कारकों से आर्थिक वृद्धि को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा, "भारत की वृद्धि दर इस साल दहाई अंक में रहने की संभावना है। पहली छमाही में इसकी कुल वृद्धि दर 13.7 प्रतिशत रही है। अगर आने वाली तिमाहियों में यह छह प्रतिशत से थोड़ी भी अधिक रहती है तो इस साल दहाई अंक की वृद्धि रहनी चाहिए।"

नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2021 की अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही और अर्थव्यवस्था कोविड-पूर्व के स्तर से आगे निकल गई।

इस साल जनवरी में जारी आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वृद्धि का अनुमान 11 प्रतिशत रखा गया था।

सुब्रमण्यम के मुताबिक, आर्थिक वृद्धि का सिलसिला आगे भी कायम रहने की संभावना है। उन्होंने वर्ष 2022-23 में वृद्धि दर के 6.5-7 फीसदी रहने और उसके बाद भी तेजी का दौर बने रहने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कहा कि दूसरी पीढ़ी के सुधारों की मदद से इस दशक में भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत से अधिक रह सकती है।

कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रेान के संभावित असर को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, "हम सभी संक्रमण फैलाने की इसकी क्षमता के बारे में पुख्ता सबूतों का इंतजार कर रहे हैं।"

राजकोषीय घाटे के बारे में ससुब्रमण्यम ने उम्मीद जताई कि देश चालू वित्त वर्ष में इसे जीडीपी के 6.8 प्रतिशत पर सीमित रखने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।

उन्होंने कहा, "इस समय पूरे विश्वास से यह कह सकता हूं कि हमें इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहना चाहिए। विनिवेश के मोर्चे पर कोई कमी रहने पर भी कर संग्रह से मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस