लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद एशियाई मुद्राओं में गिरावट, शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: November 27, 2018 11:30 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार को चीनी सामान के आयात पर शुल्क में इजाफा किए जाने का संकेत देने के बाद रुपये में यह ताजा गिरावट देखी गई है।

Open in App

 मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 71.02 पर खुला।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार को चीनी सामान के आयात पर शुल्क में इजाफा किए जाने का संकेत देने के बाद रुपये में यह ताजा गिरावट देखी गई है।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार ट्रंप के बयान के बाद अधिकतर एशियाई मुद्राओं में गिरावट देखी गई, जिसके चलते घरेलू मुद्रा भी प्रभावित हुई। शुरुआत में डॉलर के मुकाबले गिरकर रुपया 70.91 पर खुला, लेकिन जल्द ही सुबह के कारोबारी सत्र में यह करीब 15 पैसे टूटकर 71.02 के स्तर पर चल रहा है।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 70.87 पर बंद हुआ था।

व्यापारिक समझौते के लिये चीन करे ‘उचित’’ व्यवहार: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि किसी भी व्यापारिक समझौते के लिये चीन को उनके देश के साथ ‘‘उचित’’ व्यवहार करना होगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस सप्ताह ट्रम्प अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से अर्जेंटीना में मुलाकात करने वाले हैं।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लब्बोलुआब यह है कि चीन को हमारे साथ उचित व्यवहार करना होगा। उन्होंने ऐसा अभी तक नहीं किया है। उन्हें हमारे साथ उचित व्यवहार करना होगा।’’

ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक समझौता होने की संभावना

जी-20 देशों के शिखर सम्मलेन के दौरान ब्यूनस आयर्स में इस सप्ताह चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग के साथ उनकी होने वाली मुलाकात के बारे में किए गए सवालों पर ट्रम्प ने यह जवाब दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

 ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक समझौता होने की संभावना भी है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है, ऐसा हो सकता है। हमारे रिश्ते अच्छे हैं।’’

चीनी उत्पादों पर करीब 250 अरब डॉलर का आयात शुल्क ट्रम्प ने लगाया है

ट्रम्प ने पिछले छह महीने में चीनी उत्पादों पर करीब 250 अरब डॉलर का आयात शुल्क लगाया है और व्यापारिक समझौता नहीं होने पर इतना ही शुल्क और लगाने की योजना तैयार है।

ट्रम्प का कहना है कि चीन अपने व्यापार के तौर-तरीके में अनुचित रहा है।

टॅग्स :डॉलरडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?