लाइव न्यूज़ :

ई-वाणिज्य मसौदा नियम: गोयल ने कहा, मजबूत प्रतिक्रियाओं से बेहतर नीति बनाने में मदद मिलेगी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि मजबूत प्रतिक्रयाओं से बेहतर ई-वाणिज्य नीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रस्तावित नीति पर सरकार के भीतर मतभेदों की रिपोर्ट को ‘किसी भी प्रतिक्रिया को सनसनीखेज बनाने’ का प्रयास करार दिया।

उन्होंने कहा कि मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करना प्राथमिकता है। ‘‘यह मोदी सरकार के काम करने के मजबूत तरीके बताती है जिसमें सभी संबद्ध पक्षों को जोड़ने तथा विभिन्न विचारों को शामिल करते हुए एक सफल नीति बनायी जाती है।’’

उन्होंने ई-वाणिज्य नियमों पर विभिन्न मंत्रालयों और नीति अयोग के बीच अलग-अलग राय को लेकर मीडिया में आयी खबरों पर पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।

इससे पहले, दिन में एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार के भीतर नीति के मसौदे को लेकर काफी मतभेद है।

फिलहाल, उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय कुछ समय के लिये कम दाम पर सामान बेचने की योजना और गलत जानकारी देकर सामान की बिक्री पर पाबंदी लगाने , मुख्य अनुपालन/शिकायत निपटान अधिकारी नियुक्त किये जाने आदि के बारे में विभिन्न पक्षों से मिली प्रतिक्रिया पर गौर कर रहा है। ये प्रमुख संशोधन हैं, जो उपभोक्ता संरक्षण (ई-वाणिज्य) नियम, 2020 में प्रस्तावित किये गये हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘हम सभी प्रतिक्रियाओं का स्वागत करते हैं क्योंकि मजबूत प्रतिक्रियाओं के आधार पर हम और बेहतर नीति लाने में कामयाब होंगे, जो सभी पक्षों के लिये लाभकारी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?