लाइव न्यूज़ :

डीवीसी का पहली तिमाही में बिजली उत्पादन 50 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:48 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जुलाई दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का बिजली उत्पादन 2021-22 की पहली तिमाही में इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत बढ़कर 1,057.2 करोड़ यूनिट रहा। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पहली तिमाही में कंपनी का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) भी 25.23 प्रतिशत बढ़कर 71.10 प्रतिशत पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 45.87 प्रतिशत रहा था।

कंपनी ने बयान में कहा कि डीवीसी के बिजली घरों तथा पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) नेटवर्क ने महामारी के मुश्किल समय में देश को चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की। इसके साथ ही उसने याश चक्रवात का भी सफलता के साथ मुकाबला किया। याश चक्रवात ने मई 2021 में पश्चिम बंगाल और झारखंड के बड़े हिस्से को प्रभावित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार