लाइव न्यूज़ :

डा. रेड्डीज स्पुतनिक वी टीके को 2-8 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में रखने के असर का कर रही है अध्ययन

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:04 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 अप्रैल डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने बुधवार को कहा कि वह रूस की कोविड-19 रोधी टीके स्पुतनिक वी को 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड की स्थिति में रखने पर उसकी स्थिरता से जुड़े और आंकड़े जुटा रही है। इस टीके का भंडारण शून्य से नीचे 18 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान पर किया जाता है।

डा. रेड्डीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक सापरा (एपीआई और सर्विसेज) ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टीके का आयात जमी हुई स्थिति (फ्रोजेन) में रसियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) से किया जाएगा। आरडीआईएफ के साथ कंपनी का 12.5 करोड़ खुराक (25 करोड़ शीशी) के भारत में वितरण को लेकर समझौता है। इसे शून्य से नीचे 18 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड में रखने की आवश्यकता होगी।

टीके को देने से पहले उसे 15 से 20 मिनट बाहर रखा जाएगा।

सापरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्पादन को शून्य से नीचे 18 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर रखने के अलावा हम 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड पर स्थिरता के अतिरिक्त आंकड़े सृजित करने की प्रक्रिया में हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगा। उसके बाद हम जरूरी संशोधन के लिये नियामक से आग्रह करेंगे। और भंडारण स्थिति संशोधित कर 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड करने का आग्रह करेंगे।

सापरा ने कहा कि स्पुतनिक वी टीके की आपूर्ति को लेकर भारत में जरूरी शीत भंडारण ढांचागत सुविधा है। यह टीका चालू तिमाही में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि उसे भारतीय औषधि नियामक से देश में कोविड-19 रोधी टीके के सीमित आपात उपयोग की मंजूरी मिल गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार