लाइव न्यूज़ :

डा. रेड्डीज ने स्पुतनिक वी टीका भारत में पेश किया, दाम 995 रुपये प्रति खुराक

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दवा कंपनी डा. रेड्डीज लैब ने शुक्रवार को कहा की उसने कोविड- 19 का टीका स्पुतनिक वी भारतीय बाजार में जारी कर दिया है। इसकी सीमित शुरुआत के तौर पर स्पुतनिक-वी का पहला टीका हैदराबाद में लगाया गया।

कंपनी ने कहा कि इस आयातित दवा की एक खुराक का खुदरा मूल्य 948 रुपये है। इस पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी के साथ टीके का मूल्य 995.40 रुपये प्रति खुराक बैठता है।

डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘आयातित टीके की वर्तमान में कीमत 948 रुपये और इसके ऊपर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी देय होगा। स्थानीय स्तर पर इसका उत्पादन शुरू होने के बाद दाम में कुछ कमी आ सकती है।’’

कंपनी ने कहा कि रूस से आयातित टीके स्पुतनिक-वी की पहली खेप एक मई को भारत पहुंची। इस टीके को केन्द्रीय दवा प्रयोगशाला, कसौली से 13 मई 2021 को मंजूरी मिली। इस दवा की और खेप आने वाले महीनों में भारत पहुंचने वाली है। उसके बाद भारतीय विनिर्माता भागीदारों से भी इसकी आपूर्ति शुरू हो जायेगी।

डा. रेड्डीज लैब ने कहा कि टीके की समय पर और निर्बाध आपूर्ति के लिये वह भारत में अपने छह विनिर्माण भागीदारों के साथ संपर्क में है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिये सरकार और निजी क्षेत्र के सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि स्पुतनिक वी टीके को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके।

डा रेड्डीज के सह-अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जी वी प्रसाद ने कहा, ‘‘भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड- 19 से लड़ने में टीकाकरण सबसे प्रभावी हथियार है। भारत में टीकाकरण अभियान में भागीदारी निभाने के जरिये भारतीयों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।’’

देश में अब तक केवल दो टीकों को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। भारत बायोटेक की कोवक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड ही मुख्यतौर पर इस्तेमाल में लाई जा रही है। केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगस्त से दिसंबर 2021 की पांच माह की अवधि में दो अरब से अधिक टीके देश में उपलब्ध होंगे जो कि समूची आबादी को टीका लगाने के लिये काफी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव