लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर क्यों कहा- मोदी अच्छे दोस्त, अमेरिका ऐसा देश नहीं जिसे कोई भी बुद्धू बना सके

By भाषा | Updated: June 11, 2019 15:39 IST

सीबीएस न्यूज को सोमवार को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम मूर्ख देश नहीं हैं कि इतना बुरा करें। आप भारत की ओर देखें कि वह क्या कर चुके हैं। वह एक मोटरसाइकिल पर 100 प्रतिशत कर लेते हैं। हम उनसे कुछ नहीं लेते।’’ ट्रंप का इशारा हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल की ओर था। यह मुद्दा उनके बेहद करीब है।

Open in App

हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिल पर भारत के उच्च आयात शुल्क लगाने की एक बार फिर आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनके ‘अच्छे दोस्त’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वह बैंक है जिसे हर कोई ‘लूटना’ चाहता है। लेकिन उनके नेतृत्व में अमेरिका ऐसा देश बन रहा है जिसे कोई भी बुद्धू नहीं बना सकता।

सीबीएस न्यूज को सोमवार को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम मूर्ख देश नहीं हैं कि इतना बुरा करें। आप भारत की ओर देखें कि वह क्या कर चुके हैं। वह एक मोटरसाइकिल पर 100 प्रतिशत कर लेते हैं। हम उनसे कुछ नहीं लेते।’’ ट्रंप का इशारा हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल की ओर था। यह मुद्दा उनके बेहद करीब है।

वह चाहते हैं कि भारत इस पर शुल्क को घटाकर शून्य प्रतिशत करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अजीज दोस्त बताते हुए ट्रंप ने उनसे हुई बातचीत के संदर्भ में कहा, ‘‘ हम जब हार्ले वहां भेजते हैं तो वह उस पर 100 प्रतिशत कर लेते हैं। जबकि वह हमें मोटरसाइकिल भेजते हैं तो हम कोई कर नहीं लेते। मैंने उन्हें (मोदी को) कॉल कर कहा कि यह अस्वीकार्य है और उन्होंने एक ही कॉल के बाद इसे घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया। मैंने कहा कि यह अभी भी अस्वीकार्य है क्योंकि यह अभी 50 प्रतिशत के बदले कुछ नहीं है।

यह अस्वीकार्य है और हम इस पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देश अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क के मुद्दे का समाधान करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप के हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को ‘अनुचित’ बताने के बाद भारत ने पिछले साल फरवरी में इसे घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया था। ट्रंप इससे पहले भी भारत की आलोचना ‘दुनिया में सबसे अधिक कर’ लेने वाले देश के रूप में कर चुके हैं।

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा