लाइव न्यूज़ :

डोडला डेयरी के आईपीओ को दूसरे दिन तक 3.30 गुना अधिक बोलियां मिलीं

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून डोडला डेयरी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पूंजी बाजार में खुलने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तय आकार से 3.30 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हो गईं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक 520.17 करोड़ रुपए के आईपीओ के तहत 85,07,569 शेयरों की बिक्री की पेशकश के मुकाबले कंपनी को 2,80,50,960 शेयरों के लिए बोली आवेदन प्राप्त हो गये।

आईपीओ में पात्र संस्थागत निवेशक (क्यूआईबी) की निर्दिष्ट श्रेणी के लिए 28 प्रतिशत, गैर संस्थागत निवेशकों के लिए तय शेयरों में 60 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के आरक्षित शेयरों के लिये 6.18 गुना ज्यादा आवेदन मिले।

आईपीओ के तहत 50 करोड़ के नये शेयर और 1,09,85,444 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल हैं।

निर्गम के लिए कीमत 421 रुपए से 428 रुपए प्रति शेयर तय की गयी है।

दक्षिण भारत की शीर्ष डेयरी कंपनी डोडला डेयरी ने मंगलवार को बताया था कि उसने एंकर निवेशकों से 156 करोड़ रुपए से थोडा़ ज्यादा राशि जुटाई है।

कंपनी आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल कुछ रिण के भुगतान, अपने पूंजी व्यय जरूरतों के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी मुख्य रूप से देश में चार राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में काम करती है। उसका अंतरराष्ट्रीय कारोबार दो देशों युगांडा और केन्या में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार