लाइव न्यूज़ :

DMRC UPI: दिल्ली मेट्रो यात्रियों को तोहफा, 125 से अधिक स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन और काउंटरों पर यूपीआई से भुगतान कर टिकट खरीदे, जानें सुविधा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 4, 2023 12:09 IST

DMRC UPI: दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए चीजें सुगम बनाने के उद्देश्य से अपने सभी स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन और काउंटरों पर यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशुभारंभ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से एमडी/डीएमआरसी डॉ. विकास कुमार ने किया।पहल का उद्देश्य टिकट सेवा और यात्रा को डिजिटल और निर्बाध करना है।स्मार्टफोन पर ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) ऐप के माध्यम से कर सकेंगे।

DMRC UPI: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। टिकट वेंडिंग मशीनों और ग्राहक सेवा काउंटरों पर भुगतान के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस विकल्प का विस्तार किया है। इस विस्तारित सुविधा का शुभारंभ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से एमडी/डीएमआरसी डॉ. विकास कुमार ने किया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बयान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य टिकट सेवा और यात्रा को डिजिटल और निर्बाध करना है। बयान के अनुसार, यात्री अब अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज या मेट्रो के लिए क्यूआर टिकट को खरीदने का काम अपने स्मार्टफोन पर ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) ऐप के माध्यम से कर सकेंगे, जैसे वह दैनिक जीवन में मॉल, दुकानों पर इसका उपयोग करते हैं।

डीएमआरसी ने यूपीआई सेवा नोएडा और गाजियाबाद खंड में चुनिंदा टिकट वेंडिंग मशीनों पर 2018 में शुरू की थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 125 से अधिक मेट्रो स्टेशनों को अपग्रेड किया गया है। डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा कि शेष स्टेशनों को एक सप्ताह के भीतर अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है।

यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए DMRC ने पिछले महीने एक और पहल की। इसने 'डीएमआरसी ट्रैवल' नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया, जिससे यात्रियों को कतार में खड़े हुए बिना मोबाइल फोन पर क्यूआर टिकट बनाने में मदद मिली। एप्लिकेशन यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बनाने में मदद करता है जो यात्रा के दौरान प्रवेश और निकास में मदद करेगा।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम