लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: गूगल-फेसबुक की घट सकती है आय, डिजिटल विज्ञापन में आई भारी कमी

By भाषा | Updated: April 28, 2020 17:36 IST

कोरोना वायरस संकट से गूगल और फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनियां भी प्रभावित हुई है. गूगल के सीईओ ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि नई नौकरियां देने में कटौती की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने पिछले महीने विज्ञापन से होने वाली आय घटने के चलते कारोबार प्रभावित होने की चेतावनी दी थी.गूगल और फेसबुक की आय का बड़ा हिस्सा डिजिटल विज्ञापन से आता है.

कोरोना वायरस संकट के बीच कंपनियां अपने खर्चों में कटौती कर रही हैं। इससे डिजिटल विज्ञापन पर उनका व्यय घटा है। ऐसे में गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं क्योंकि उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा डिजिटल विज्ञापनों से आता है। इस वजह से पहली बार उनकी आय वास्तव में घट सकती है।

कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ रही है। इस वजह से कंपनियां विज्ञापन और प्रचार-प्रसार पर अपना खर्च घटा रही है, कुछ मामलों में तो यह शून्य हो गया है।’’ अमेरिका में डिजिटल विज्ञापन के बाजार में गूगल और फेसबुक के पास करीब 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ऐसे में कमाई घटने का असर कंपनी में काम करने वाले लोगों पर पड़ेगा। उनके वेतन में कटौती इत्यादि के विकल्प अपनाए जाएंगे। अन्य क्षेत्रों की कंपनियां इस तरह के विकल्प पहले ही अपना चुकी हैं।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार गूगल खुद अपने मार्केटिंग विभाग का खर्च घटाने पर विचार कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि अगले एक साल के लिए कंपनी नयी नौकरियां देने में कटौती करेगी।

फेसबुक ने भी पिछले महीने विज्ञापन से होने वाली आय घटने के चलते कारोबार प्रभावित होने की चेतावनी दी थी। हालांकि उसने ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। कंपनी ने कहा था कि उसके मंच पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का ट्रै्फिक हालांकि दोगुना बढ़ गया है, वहीं मेसेज का ट्रै्फिक भी 50 प्रतिशत तक बढ़ा है लेकिन इससे कंपनी की कोई कमाई नहीं होती। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि डिजिटल विज्ञापन में कमी से कंपनियों की आय कितनी प्रभावित होगी। लेकिन इस हफ्ते फेसबक और गूगल की मातृ कंपनी अल्फाबेट के पहली तिमाही के परिणामों में कुछ संकेत मिल सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसगूगलफेसबुकइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या