लाइव न्यूज़ :

डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार कम, पेट्रोल के दाम नहीं बदले

By भाषा | Updated: September 3, 2020 17:32 IST

कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में अब डीजल की कीमत 73.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी। पहले यह 73.56 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं पेट्रोल का दाम 82.08 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। डीजल की कीमतों में मध्य मार्च के बाद से यह पहली कटौती है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 82 दिन के लिए इसकी कीमतों में बदलाव को रोक दिया था।दोबारा कीमतों में बदलाव शुरू किया तो 25 जुलाई तक डीजल के दाम में 12.55 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। विराम लग गया और फिर 16 अगस्त को इसकी कीमत में फिर बदलाव हुआ।

नई दिल्लीः डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार बृहस्पतिवार को कम हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इसमें 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।

कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में अब डीजल की कीमत 73.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी। पहले यह 73.56 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं पेट्रोल का दाम 82.08 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। डीजल की कीमतों में मध्य मार्च के बाद से यह पहली कटौती है।

उस समय लॉकडाउन के चलते इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 82 दिन के लिए इसकी कीमतों में बदलाव को रोक दिया था। इस दौरान उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी को इसमें समायोजित किया गया। बाद में सात जून को जब तेल कंपनियों ने दोबारा कीमतों में बदलाव शुरू किया तो 25 जुलाई तक डीजल के दाम में 12.55 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी।

हालांकि 25 जुलाई से डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सिवाय दिल्ली को छोड़कर जहां राज्य सरकार ने डीजली पर मूल्यवर्द्धित कर में 8.38 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। सात जून से 29 जून के बीच पेट्रोल की कीमतों में 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। उसके बाद इसमें विराम लग गया और फिर 16 अगस्त को इसकी कीमत में फिर बदलाव हुआ।

तब से पेट्रोल के दाम में 1.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस प्रकार सात जून से अब तक पेट्रोल 10.68 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 80.11 रुपये प्रति लीटर से घटकर 79.94 रुपये प्रति लीटर रह गया। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 83.57 रुपये और डीजल 76.90 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में यह क्रमश: 85.04 रुपये और 78.71 रुपये प्रति लीटर रहा। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावइकॉनोमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?