लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार, सिक्किम में पेटूोल का शतक

By भाषा | Updated: July 4, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। वाहन ईंधन कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि के साथ सिक्किम में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 18 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। पिछले करीब दो माह में पेट्रोल कीमतों में यह 34वीं और डीजल कीमतों में 33वीं बढ़ोतरी है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 89.36 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

इसी वजह से अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब और लद्दाख में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।

सिक्किम इस सूची में रविवार को शामिल हो गया। राज्य की राजधानी गंगटोक में अब पेट्रोल 100.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 91.55 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे महानगरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुका है। वहीं दिल्ली और कोलकाता में यह 99 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है।

सबसे अधिक इस्तेमाल वाला ईंधन डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के अलावा ओडिशा के कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुका है। रविवार को मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल और बालाघाट में यह 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया।

चार मई से पेट्रोल के दाम 34 बार और डीजल के 33 बार बढ़ाए गए हैं। इस दौरान पेट्रोल 9.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.63 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम