लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ इवान मेनेजेस का निधन, इसी माह होने वाले थे रिटायर

By भाषा | Updated: June 7, 2023 12:04 IST

शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के सीईओ इवान मैनुअल मेनेजेस का निधन हो गया है। वे 64 के थे। मेनेजेस इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

Open in App

नयी दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान मैनुअल मेनेजेस का बुधवार को निधन हो गया। कंपनी ने यह जानकारी दी। मेनेजेस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि 64 वर्षीय मेनेजेस इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

पेट के अल्सर और अन्य दिक्कतों के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंदन में उनकी मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। डियाजियो ने सोमवार को घोषणा की थी कि मेनेजेस का इलाज चल रहा है और मनोनीत सीईओ डेबरा क्रू अंतरिम आधार पर तत्काल शीर्ष पद संभालेंगे।

डियाजियो ने बयान में कहा, ‘‘सप्ताहांत में हमें पता चला कि अल्सर की सर्जरी के बाद इवान की हालत कई अन्य दिक्कतों की वजह से खराब हुई है।’’ पुणे में जन्मे मेनेजेस के पिता मैनुअल मेनेजेस भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष थे। मेनेजेस ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज और भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद से पढ़ाई की थी।

मेनेजेस 1997 में गिनीज और ग्रैंड मेट्रोपॉलिटन के विलय के बाद अस्तित्व में आई डियोजियो में शामिल हो गए थे। वह जुलाई, 2012 में कंपनी के कार्यकारी निदेशक और जुलाई, 2013 में मुख्य कार्यपालक अधिकारी बन गए। उन्हें 2023 में नाइट की उपाधि दी गई थी। उनके भाई विक्टर मेनेजेस सिटी बैंक के पूर्व चेयरमैन और सीईओ हैं।

डियाजियो के प्रमुख ब्रांड में जॉनी वॉकर व्हिस्की, तनकेरे जिन और डॉन जूलियो टकीला शामिल है। कंपनी ने गत 28 मार्च को मेनेजेस के स्थान पर क्रू की नियुक्ति की घोषणा की थी।

टॅग्स :इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो