लाइव न्यूज़ :

डीएचएफएल मामला: पिरामल एंटरप्राइजेज का दावा, एफडी धारकों के लिये उसकी पेशकश ओकट्री कैपिटल से बेहतर

By भाषा | Updated: January 9, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी पिरामल एंटरप्राइजेज ने शनिवार को दावा किया कि डीएचएफएल के लिये उसकी पेशकश 55 हजार से अधिक खुदरा एफडी धारकों के लिये अमेरिका की कंपनी ओकट्री कैपिटल की तुलना में बेहतर है।

ओकट्री ने डीएचएफएल के लिये अंतिम दौर की बोली में पिरामल के जैसी ही पेशकश की है। हालांकि ओकट्री ने दावा किया है कि वह पिरामल के 150 करोड़ रुपये की तुलना में एफडी धारकों को 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त देगी।

पिरामल ने एक बयान में कहा, ‘‘ओकट्री द्वारा की गयी पेशकश में भुगतान की संरचना बेहद जटिल है। ओकट्री ने उक्त राशि डीएचएफएल की बीमा अनुषंगी की बिक्री से प्राप्त होने वाले धन से देने की बात की है। डीएचएफएल की बीमा अनुषंगी में पहले ही विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी सर्वाधिक मंजूर सीमा 49 प्रतिशत पर है। चूंकि ओकट्री खुद भी एक विदेशी कंपनी है। ऐसे में उसे बीमा अनुषंगी का स्वामित्व रखने या उसे बेचने दोनों में मुश्किलें आने वाली है।’’

पिरामल ने कहा कि इस तरह ओकट्री के द्वारा एफडी धारकों को भुगतान के लिये की गयी पेशकश बेहद अनिश्चित है।

पिरामल ने कहा कि उसने एफडी धारकों को अग्रिम नकदी से 150 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर