लाइव न्यूज़ :

डीजीएफटी ने डीएफआईए स्क्रिप्स के हस्तांतरण के रिकार्ड की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने शुल्क मुक्त आयात अधिकार (डीएफआईए) स्क्रिप्स के हस्तांतरण के बारे में सूचना रिकॉर्ड करने के लिए एक सुविधा शुरू की है। इससे कागज रहित लेनदेन और कारोबार सुगमता में मदद मिलेगी।

डीजीएफटी ने यह सुविधा अपनी वेबसाइट पर बनाई है।

डीजीएफटी के एक व्यापार नोटिस में मंगलवार को कहा गया, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक, कागज रहित लेनदेन और व्यापार की सुविधा के लिए डीएफआईए हस्तांतरण की सूचना रिकार्डिंग को ऑनलाइन किया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि डीएफआईए स्क्रिप (ईडीआई बंदरगाहों के लिए) की कागजी प्रतियां देनी 7 जून से बंद कर दी जाएंगी।

हालांकि, गैर-ईडीआई (इलेक्ट्रॉनिक डेटा एक्सचेंज) बंदरगाहों के लिए डीएफआईए स्क्रिप्स की कागजी प्रतिभूति प्रतियां जारी की जाती रहेंगी।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘इस तिथि को अथवा इसके बाद जारी डीएफआईए स्क्रिप्स का हस्तांतरण अनिवार्य रूप से आनलाइन प्रणाली पर रिकार्ड करना होगा। हस्तांतरण को रिकार्ड करना ईडीआई बंदरगाहों के साथ साथ गैर- ईडीआई बंदरगाहों के लिये भी अनिवार्य होगा।’’

डीएफआईए योजना के तहत निर्यातकों को कच्चा माल शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति होती है। यह आयात तीन साल के भीतर किया जाना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर